फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए डाक कर्मियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
postoffice
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। अपने हक को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने शुक्रवार को ग्यारहवें दिन भी अपना हड़ताल जारी रखा। डाक कर्मियों ने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है, जिससे डाक कर्मियों में आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर मुख्य डाकघर के बरामदे में डाक पड़ा हुआ। हड़ताल के वजह से लोगों को जरूरी कागजात नहीं मिल पा रहे हैं।
मुख्य डाकघर पर हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों ने कहा कि सरकार सातवें वेतनमान की संस्तुतियों को अभी तक लागू नहीं किया है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक सातवें पे कमीशन को लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी डाक कर्मियों का आह्वान किया कि अपनी मांगों को लेकर एकजुट तथा आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहें। अब यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा तब तक केंद्र सरकार हमारी मांगों को मानने के लिए मजबूर हो जाए। यह भी कहा कि यह सोचनीय पहलू है कि विगत कई दिनों से डाककर्मी आंदोलन की राह पर हैं और सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। हड़ताल पर बैठने वालों रमेश पटेल, रामकृपाल गुप्ता, बेचन प्रसाद, श्रवण पटेल, रंगरेज ,रामधनी, रविंद्र, संजय पटेल, बेचन पटवा, अरूण पटेल आदि डाक कर्मियों ने आंदोलन की धार तेज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें