महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम करमही में एक महिला ने बीती रात केरोसिन शरीर पर उड़ेलकर आग लगी ली। उसकी चीख सुनकर घर वालों ने मौके पर दौड़कर आग बुझाई । तब तक वह गंभीर तरह से जल चुकी थी। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके इलाज के दौरान सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। जहां कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि महिला की शादी पांच बर्ष पहले हुई थी। उसे कोई संतान नहीं थी। महिला का पति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मृतका का मायका निचलौल थाना ग्राम सिरौली में है।
ग्राम करमही निवासी उर्मिला देवी (25) पत्नी शिव लाल हरिजन ने बीती रात घरेलू कारणों से तनाव के चलते उस समय आग लगा ली। जब घर के सदस्य खेतों में कार्य करने गए थे। घर से धुआं उठता देख गांव के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार का कहना है कि महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि गृहकलह से परेशान होकर महिला ने खुदकशी की है।