फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के खैराटी गांव के सिवान में रविवार को दोपहर में आग लगने से करीब 17 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम बाद में पहुंची।
ग्रामीणों के मुताबिक रंगलाल गुप्ता का तीन एकड, शंकर का 75 डिस्मिल, रामवृक्ष का पांच एकड़, ओम प्रकाश का 50 डिस्मिल, रमेश का 25 डिस्मिल, शिवसागर चौरसिया का दो एकड़, मंगरु 1.50 एकड़ और राम प्रवेश 50 डिस्मिल फसल जलकर राख गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के टोला मंगलपुर और अमतहां के सिवान में आग लगने से एक ही व्यक्ति का 60 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मंगलपुर निवासी तीन सगे भाइयों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में तीनों का पैर तथा हाथ झुलस गया। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर के शिवलालपुर टोला निवासी सुखराज चौधरी का सिंदुरिया के मंगलपुर टोले और अमतहां के सीवान में अपने खेत में गेहूं की फसल हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को अमतहां के पश्चिम सिवान में रविवार को दिन में ग्यारह बजे अमतहा निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में डंठल में आग लगाकर घर चला गया। वह आग पश्चिम के सिवान में डठंल को जलाते हुए सुखराज के गेहूं के खेत में आग पकड़ ली। उसी समय खेत में काम कर रहे मंगलपुर टोला निवासी सुनील व उसके दो भाई अरबिंद, संजय की नजर आग लगे हुए खेत पर पड़ी। उन्होंने पास के सागौन के पेड़ से टहनी तोड़ कर आग को बुझाने लगे। आधे घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाने में कामयाब रहे। तीनो भाई आग बुझाने के दौरान झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें