महराजगंज। शुक्रवार को सरस्वती देवी महाविद्यालय टिकुलहिया के बीटीसी प्रशिक्षुओं ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। सभी ने एक स्वर में छात्रवृत्ति जल्द दिलवाने की मांग की।
बीटीसी प्रशिक्षु सुधीर कुमार ने कहा कि प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति अभी तक नहीं मिली है। जिससे अगले सत्र के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं के पास महाविद्यालय में जमा करने के लिए शुल्क में आभाव है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्रों ने एक साथ छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया लेकिन सभी वर्ग के कुछ को छात्रवृत्ति मिली लेकिन तमाम प्रशिक्षुओं को आज तक छात्रवृत्ति नहीं मिली। महाविद्यालय के अलावा विभाग में भी पता करने पर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कब तक छात्रवृत्ति मिल सकेगी। ऐसे में सभी प्रशिक्षु परेशान है। इस मौके पर पवन कुमार प्रजापति, दीपलाल मोदनवाल, राजेश्वर गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, राजेश, मारकंडेय, सोनू,दिपक कुमार, राधा, सावित्री, रागीन, गायत्री, गुड़िया, निक्की, संजना आदि मौजूद रहे।