फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 100 जोड़ों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 100 जोड़ों के हाथ होंगे पीले
विज्ञापन

महराजगंज। शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह प्रस्तावित है। सामूहिक विवाह का लाभ लेने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को संबंधित ब्लॉक के बीडीओ और नगरीय क्षेत्र के लोगों को संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी के पास आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
शासन ने समाज कल्याण विभाग को फिर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराने के लिए 100 का लक्ष्य दिया है। 12 ब्लॉकों और 11 निकायों वाले जिले में अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित बीडीओ अथवा ईओ के पास आवेदन करना है। आवेदन आने के बाद पात्रता को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉकों व निकायों के जिम्मेदार उन्हें लाभान्वित करने के लिए सूची समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र संबंधी प्रमाणपत्र की छायाप्रति (कन्या के लिए 18 और वर के लिए 21 वर्ष से अधिक), आय प्रमाणपत्र अथवा गरीबी रेखा से संबंधित प्रमाणपत्र की छाया प्रति, दोनों का एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो, कन्या के बैंक खाते से संबंधित पासबुक की छायाप्रति, विधवा होने की दशा में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाणपत्र की छाया प्रति का प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन

दो लाख रुपये तक होनी चाहिए वार्षिक आय
आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का हो या नगरीय क्षेत्र का, सभी वर्गों के लिए वार्षिक आय दो लाख रुपये तक होनी चाहिए। इससे अधिक आय वाले लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें