फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 साल सश्रम कारावास

Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2018 में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश विनय कुमार सिंह द्वितीय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 20,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जानकारी के अनुसार, थाना पुरंदरपुर में 18 अप्रैल को केस दर्ज किया गया। आरोपी गांव का ही है। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। विशेष लोक अभियोजक विनोद सिंह ने 10 गवाहों को पेश कर सजा की मांग की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर सजा सुनाई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें