फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कारावास

Tue, 04 Mar 2025 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो कोर्ट विनय कुमार सिंह ने दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार, थाना परसामलिक, ग्राम खेरहवा दुबे निवासी हैदर 10 वर्ष पूर्व किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। किशोरी अपने चाचा-चाची के साथ रहती थी। उसको बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चाची की तहरीर पर थाना बरगदवा ने केस दर्ज कर विवेचना के बाद न्यायालय समक्ष आरोप पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय ने अभिलेखीय साक्ष्यों और गवाहों का परीक्षण कर विशेष लोक अभियोजक व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद यह सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें