फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भागाटार में विकास कार्यों की जांच की

Tue, 04 Mar 2025 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासी राम आश्रय की ग्राम सभा के विकास कार्यों की शिकायत पर जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी हिमांचल सोनकर ने मंगलवार को भागाटार में जांच की। ग्राम सभा भागाटार निवासी रामाश्रय ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर 10 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि ग्राम सभा भागाटार में विकास कार्यों के नाम पर ग्राम प्रधान की ओर से बंदरबांट किया जा रहा है। ग्राम प्रधान महिला हैं। उनके पति शिक्षा मित्र हैं। वही ग्राम प्रधान का कार्य देखते हैं। रामाश्रय की शिकायत पर जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी हिमांचल सोनकर अपने सहयोगियों के साथ भागाटार और टोला अमतहा में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें