फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामूहिक विवाह योजना की लाभार्थी से ले लिए 10 हजार

Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली रकम में करीब 10 हजार रुपये जनसेवा संचालक केंद्र संचालक ने ले लिए। इसके बाद लाभार्थी व संचालक में नोकझोंक हो गई। संचालक ने पीड़िता के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। मामला थाने पहुंचा तब जाकर पीड़ित को रुपये वापस मिले।
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है। इसमें एक शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च होती है। 13 दिसंबर को जिले के निचलौल ब्लाॅक के एक इंटर काॅलेज में भी सामूहिक शादी हुई थी। इसमें परतावल के पांच लाभार्थियों की शादी कराई गई थी। परतावल ब्लाॅक के एक गांव की लाभार्थी के खाते में 35 हजार आए। श्यामदेउरवां थाना गेट के सामने स्थित जनसेवा केंद्र पर शुक्रवार को पैसा निकालने पहुंची।
युवती के अनुसार, उसी जनसेवा केंद्र से उसने शादी के लिए आवेदन कराया था। रकम निकालने के लिए जब उसने फिंगर लगाया तो संचालक ने उसके खाते से पूरी रकम निकाल ली और सिर्फ 25 हजार रुपये दिया। उसने विरोध किया तो संचालक उलझ गया और विभागीय खर्च के नाम पर 10 हजार लेने की बात कही।
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि संचालक ने लाभार्थी के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीड़िता भाई व पति के साथ थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के पास पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने संचालक को बुलाया और लाभार्थी का पैसा वापस करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें