फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब प्रगति पर 10 आशा को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर सीएचसी अधीक्षक ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। स्वास्थ्य योजनाओं में रुचि नहीं लेने, टीकाकरण में प्रगति खराब पर 10 आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में की।

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में रुचि नहीं ले रही हैं। इससे योजनाओं की प्रगति काफी पीछे है। टीकाकरण की सूची अपडेट करते रहें। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी के साथ बैठक के समय सूची का मिलान करते रहें। उन्होंने बताया कि एक से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जाएगा। इसमें 17 जुलाई से सघन दस्तक अभियान संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दें। घरों में साफ-सफाई, कूलर में पानी बदलने के प्रति लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित होने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री वंदना योजना, फाइलेरिया अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर प्रियंका, गरिमा, सावित्री, आरती, पूनम, सरिता, गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें