लूट में शामिल सफेद अपाची की पहचान करने के लिए निचलौल थाने में खड़ी सफेद अपाची।संवाद
16 जून को बाइक सवार बदमाशों ने मिनी बैंक से की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल शहर के घोड़हवा चौराहे के चौक मार्ग स्थित मिनी बैंक में 16 जून को दो बाइक सवार बदमाश असलहे के दम पर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोेन लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस घटना पांचवें दिन मंगलवार को वारदात में शामिल सफेद अपाची की तलाश में जुटी रही। क्योंकि थाना परिसर पूरे दिन सफेद अपाची से भरा रहा। कुछ संदिग्धों से भी पुलिस ने सख्ती के पूछताछ की।
निचलौल थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक बैंक लूटने वाले बदमाश सफेद रंग की अपाची की मदद ली थी। ऐसे में पुलिस टीम की मदद से क्षेत्र के करीब 150 अपाची को थाने लाया गया। जहां पर घटना में शामिल सफेद रंग की अपाची को पहचान करने की कोशिश की गई।
इसके अलावा पुराने और नए अपराधियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस टीम घटना को खुलासा करने के लिए लगातार संदिग्धों और शातिर अपराधियों की तलाश कर रही है। बहुत जल्द पुलिस बैंक लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना को खुलासा कर देगी।