महराजगंज। राज्यस्तरीय सीनियर्स बालिका हॉकी स्पर्धा के खिलाड़ियों का चयन बृहस्पतिवार स्पोर्ट्स ग्राउंड में संपन्न हुआ। ट्रायल में बालिकाओं ने हॉकी स्टीक व कलाइयों के बेहतर तालमेल का सामंजस्य दिखाकर जिला स्तरीय टीम में अपना स्थान पक्का किया। चयन ट्रायल में कोच आसिफ एकबाल व क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी मौजूद रहे। इस दौरान 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति जिले के युवाओं का खूब लगाव है। बालक व बालिका दोनों वर्ग हाकी में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं। खेल निदेशालय के राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए जिले की टीम का चयन बृहस्पतिवार स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के जरिये किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि ट्रायल में 20 बालिकाएं शामिल हुई थीं, 10 का चयन किया गया। इसमें खुशी, आराधना राय, अंकिता गोंड़, सपना रावत, दुर्गावती, पुष्पा वर्मा, आंचल, सुप्रिया, खुशी, नेहा का प्रदर्शन उत्कृष्ट पाया गया।