खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के 526/12 के पास ई-रिक्शा पर लदी प्याज के साथ एक आरोपी को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सुंडी बीओपी के जवान गश्त पर निकले थे। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/12 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक ई-रिक्शा आता दिखाई दी। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो 10 बोरी प्याज बरामद हुई। चालक बहादुर शाह नगर नौतनवा का रहने वाला है। बरामद प्याज, ई-रिक्शा सहित आरोपी को कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद