केवटलिया गांव के पास से बरामद इंवर्टर बैट्री ।स्त्रोत एसएसबी
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के केवटलिया गांव के पास से बाइक पर लदी इंवर्टर बैट्री सहित एक आरोपी को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं के उप कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि डंडा हेड के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के केवटलिया गांव के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक युवक बाइक पर गत्ता लेकर आता दिखाई दिया। तलाशी में एक इन्वर्टर और बैट्री, बाइक बरामद हुई। संवाद