फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रवेश के लिए चार दिन का समय, उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशिक्षण के लिए संस्था का हो चुका है चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले ओ लेवल के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश में चार दिन बचे हैं। प्रवेश की चाह रखने वाले पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्रा तत्काल अपना आवेदन करें, अन्यथा प्रवेश से वंचित होंगे।
पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा में पारंगत करने के उद्देश्य से ओ लेवल व ट्रिपल सी का प्रशिक्षण विभाग की ओर से चयनित संस्थाओं की ओर से कराया जाता है। ट्रिपल सी के प्रशिक्षण के लिए पहले ही तीन संस्थाओं का चयन कर लिया गया था। ओ लेवल प्रशिक्षण के लिए एक संस्था का चयन देर से हुआ है, इसलिए युवाओं को आवेदन के लिए सात जुलाई तक का मौका भी दिया गया है। ओ लेवल प्रशिक्षण के इच्छुक युवा तत्काल अपना आवेदन करें जिससे कि उन्हें प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तक 70 लोग कर चुके हैं आवेदन
ओ लेवल के प्रशिक्षण के लिए अब तक कुल 70 लोग आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में अन्य इच्छुक लोग भी तत्परता दिखाते हुए आवेदन करें व प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।
-
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ओ लेवल प्रशिक्षण की व्यवस्था है। युवा जागरूक रहते हुए आवेदन कर व्यवस्था का लाभ उठाएं।
कन्हैया यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें