फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आए 10 मामले,

Sun, 04 Mar 2018 12:18 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो 
महराजगंज। शनिवार को थाना समाधान दिवस में जिले के विभिन्न थाने में कुल 10 मामले आए। इसमें चार मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल चार मामले आए। इसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। 
विज्ञापन

वहीं श्यामदेउरवां एसओ राम पाल यादव ने बताया कि समाधान दिवस में कुल दो मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कोठीभार थाने में एक मामला आया लेकिन निस्तारित नहीं हुआ। फरेंदा में एक मामला आया जिसका निस्तारण नहीं हुआ। पुरंदरपुर थाने में दो मामले आए, जिनका मौके पर ही निस्तारण हो गया। घुघली और सोनौली एसओ ने बताया कि समाधान दिवस में एक भी मामले नहीं आए। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने के लिए निर्देश दिए गए है। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी थानों में लोगों की समस्याएं सुनी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें