फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 10 पर केस, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलवा भटगांवा में रविवार की सुबह धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज कर नौ को गिरफ्तार कर लिया। गांव में अनुग्रह प्रार्थना सत्संग आश्रम ट्रस्ट में प्रार्थना सभा हो रही थी। जानकारी पर पुलिस पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मुख्य आरोपी भाग गया जबकि नौ अन्य पकड़े गए।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की सुबह उन्हें पता चला कि तरकुलवा भटगांवा निवासी सुग्रीव के घर पर कुछ लोग प्रार्थना सभा के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान गांव के कुछ लोगों को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। इसके बाद बलराम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष रवि राणा और आरएसएस के नगर प्रचारक आदर्श के साथ तरकुलवा भटगांवा पहुंचे तो सुग्रीव के घर बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर प्रार्थना कराई जा रही थी।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बलराम की तहरीर के आधार पर तरकुलवा भटगांवा निवासी सुग्रीव, बड़हरा दक्षिण टोला निवासी दयाराम गोस्वामी, बांसपार बैजौली निवासी महेंद्रनाथ, पनियरा वार्ड नंबर 11 निवासी राजन भारती, बसहिया बुजुर्ग निवासी छांगुर गुप्ता, पकड़ी दीक्षित निवासी प्रेमनाथ भारती, पनियरा वार्ड नंबर 11 निवासी रामकेश, मसूदाबाद गुलहरिया गोरखपुर निवासी रामदरश, सलेमपुर गुलहरिया गोरखपुर निवासी छाया, कटहरा महराजगंज निवासी विद्यावती के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 , 5 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। सुग्रीव मौके से भाग गया जबकि अन्य नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके से इसाई धर्म की पुस्तकें बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें