ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
घुघली (महराजगंज)। घुघली-कप्तागंज रेल मार्ग पर मंगलपुर पटखौली गांव के निकट शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डिहा निवासी हिदायत (47) के रूप में की। परिजनों का कहना है कि वह घर से अपनी ससुराल खानपुर जा रहा था। सुनाई कम देता था। चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के अनुसार मृतक कम सुनता था। रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।