वेदम वर्ल्ड स्कूल के बारे में
वेदम वर्ल्ड स्कूल देश के सबसे अग्रणी और प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला की एक पहल है ताकि शैक्षिणक और खेल गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देते हुए नई पीढ़ी को उत्कृष्ट और विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस हैं। एक कैंपस अयोध्या रोड पर स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस सीतापुर रोड पर है। स्कूल में छात्रावास और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। लखनऊ में इन दो स्कूल परिसरों के जरिए वेदम वर्ल्ड स्कूल एक ऐसा परिवेश बना रहा है, जहां बच्चे न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें, बल्कि कला, संस्कृति और नेतृत्व कौशल के बारे में भी सीख सकें।
अधिक जानकारी के लिए वेदम वर्ल्ड स्कूल की वेबसाइट पर विजिट करें:
https://vedamworldschool.com/