फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा दंगा पार्टी, सपा गुंडा पार्टी और बसपा लुटेरा पार्टी'

Thu, 30 Jan 2014 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की संकल्प रैली में भले ही कोई संकल्प न लिया गया हो लेकिन विरोधियों पर जरूर जमकर निशाने साधे गए। पार्टी मुखिया अजित सिंह ने सपा, बसपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया तो छोटे चौधरी भी विरोधियों पर वार करने से नहीं चूके। भाजपा को जहां दंगा पार्टी करार दिया, वहीं सपा को गुंडा और बसपा को लुटेरा पार्टी बताया।
विज्ञापन


गुरुवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की संकल्प रैली में पार्टी का लगभग पूरा कुनबा मौजूद था। अपने तय समय से साढ़े तीन घंटे बाद लगभग ढाई बजे बेटे सांसद जयंत चौधरी और बहू चारू चौधरी के साथ पहुंचे रालोद मुखिया पुराने चिरपरिचित अंदाज में ‘राम-राम सा’ के साथ लोगों से मुखातिब हुए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री चौधरी अजित सिंह ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा दोनों पार्टियों की मिलीजुली साजिश थी। मुजफ्फनगर में सांप्रदायिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दंगा था। ये दोनों पार्टियों की साजिश ही थी जो कोसी यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोका गया।
विज्ञापन

सपा और भाजपा को दंगों पर घेरा

मुजफ्फनगर दंगों के लिए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए अजीत सिंह ने सवाल उठाया कि नोएडा में जब एक महिला एसडीएम ने भूमाफियों के खिलाफ आवाज उठाई तो उसे हटा दिया गया।

उन्होंने हवाला दिया कि वहां सांप्रदायिक दंगा भड़क सकता है लेकिन मुजफ्फनगर दंगे की शुरुआत में किसी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया गया। कभी भाजपा के करीबी रहे रालोद मुखिया ने इस बार भाजपा को मुजफ्फनगर दंगों पर घेरते हुए उन दो विधायकों को सम्मानित करने पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा पार्टी है और सपा गुंडा पार्टी है। बहुजन समाज पार्टी को लुटेरा पार्टी बताया। कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश के लोग सपा और बसपा को जीताना नहीं छोड़ेंगे तब तक यूपी का विकास नहीं होने वाला।
विज्ञापन

जयंत ने भी की सपा की आलोचना

वहीं सांसद जयंत चौधरी भी अपने पिता की तरह से सपा सरकार पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दलाल अपनी गाड़ियों पर झंडा लगाकर चल रहे हैं। सरकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजक स्थिति की वजह से उद्योगपति इस प्रदेश में उद्योग स्थापित नहीं कर रहे हैं।

मुजफ्फनगर दंगे के बाद सैफई महोत्सव को लेकर घिरी सपा सरकार पर हमलावर हुए जयंत चौधरी ने कहा कि अगर फिल्मी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को नाचते हुए ही देखना था तो टिकट लेकर फिल्म देख आते।

वहीं, प्रदेश सरकार के एक मंत्री के बयान पर भी जयंत ने चुटकी ली। रैली में आगरा और अलीगढ़ मंडल के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बिजनौर, हापुड़ आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग आए थे। रैली के दौरान जयंत चौधरी छाए रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें