रिया के घर वालों को मिला खून से सना शव
लड़की के मां-बाप का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो वे रात करीब साढ़े नौ बजे उसके फ्लैट पर पहुंचे, जहां उसका खून से सना शव मिला। बेटी की लाश देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने फौरान इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर एक घंटे में आरोपी को दबोच लिया।
रिया ने रिषभ से अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी प्रिंसी भी है, जो कैंट में नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है। पुलिस की पूछताछ में रिषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इसी से आहत होकर मैंने उसे गोली मार दी।
रिया थी मेकअप आर्टिस्ट
रिया मेकअप आर्टिस्ट थी, वहीं रिषभ के पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि वह काम क्या करता था। रिषभ की तरफ से एक बात यह भी सामने आ रही है कि उसे शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती है और उसे धोखा दे रही थी। हत्या करने के पीछे एक वजह यह भी थी।
टीवी की आवाज से दब गई गोली गूंज
आस-पास रहने वाले लोगों से जब पूछा गया कि आपको गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी तो इस पर उन्होंने कहा कि रिया के फ्लैट में इतनी तेज आवाज में टीवी चल रहा था कि अंदर से बाहर किसी तरह की कोई दूसरी आवाज सुनाई ही नहीं दी।