फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ग्राउंड में तेंदुए के निशान, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र स्थित डोगरा लाइन केंद्रीय विद्यालय में तेंदुआ होने की खबर से हड़कंप मच गया। प्राचार्या ने स्कूल को तत्काल बंद करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची वन विभाग और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) की टीम ने घंटों तेंदुए के पद चिह्न और सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी के प्रमाण तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसके कोई सुबूत नहीं मिले। अब शनिवार को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले वन विभाग की टीम पूरे परिसर की जांच करेगी।

सेना ने भी माना तेंदुए के न‌िशान

शुक्रवार सुबह डोगरा लाइन केंद्रीय विद्यालय के अध्यापकों ने वन विभाग को तेंदुए के आने की सूचना दी। लेकिन छानबीन में टीम को वहां ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले।

इसके बाद अध्यापकों ने स्कूल ग्राउंड में दीवार के पास पंजे के निशान देखे। इस पर प्राचार्या नीता खुराना ने स्कूल चेयरमैन ब्रिगेडियर निकेश नंदन को इसकी सूचना दी और छुट्टी कर दी।

साथ ही स्कूल के बाहर छुट्टी की सूचना चस्पा कर दी। सूचना पर पहुंची सेना की टीम ने कहा कि पद चिह्न तेंदुए के लग रहे हैं।

फुटेज में भी नहीं मिला तेंदुआ

सीसीटीवी फुटेज में सुबह 5:12 बजे एक जानवर आया। कुछ देर बैठने के बाद वह आगे की तरफ भागा। उसके पीछे एक छोटा जानवर भी गया।

अभिजीत भवल और डीएफओ सुशांत शर्मा ने बताया कि मान भी लिया जाए कि आगे तेंदुआ था तो उसके पीछे पिल्ले के आकार का जानवर नहीं भागेगा।

लगता है कि सीसीटीवी में कैद जानवर कुतिया थी और उसके पीछे पिल्ला था। फुटेज में जानवर की पूंछ छोटी और ऊपर दिखी, जबकि तेंदुए की पूंछ लंबी और नीचे रहती है।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले स्कैनिंग

केंद्रीय विद्यालय में शनिवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में मुख्य वन संरक्षक आरके रस्तोगी ने डीएफओ को निर्देश दिए है कि परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 8 बजे पूरे स्कूल में तलाशी अभियान चलाएं, ताकि बच्चों के अंदर का डर खत्म किया जा सके।

प्राचार्या नीता खुराना ने बताया कि शनिवार को परीक्षा के दौरान फौज भी तैनात रहेगी। इस संबंध में चेयरमैन ब्रिगेडियर निकेश नंदन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें