फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला घुसयाना निवासी रहीस खां उर्फ राजा (22) पुत्र हबीब खां बुधवार की दोपहर में किसी बात से परेशान होकर अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह छत के कुंदे पर तौलिया से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रहीस का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन फांसी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें