युवती समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले
ललितपुर। बुधवार को 1571 लोगों के सैंपल लिए गए, जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
बीते दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रहीं है। आसमान में बादल भी छाए हैं। ऐसे में सर्दी के बढ़ते प्रकोप से कोरोना वायरस के संक्रमण भी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। सर्दी को लेकर लोगों को कोरोना से बचाव करने की अधिक आवश्यकता है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1571 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक युवती और एंटीजन किट से दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए है।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा के राजपूत कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय युवक, रामनगर निवासी 23 वर्षीय युवक और तहसील तालबेहट के कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनमें दो को होम आइसोलेशन व एक को एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि 1571 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिसमें तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया गया है।
1777 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है
कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा 3215 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि 3088 संक्रमित स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 81 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1777 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।