फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंदिर पर भंडारे के बाद सामान लेकर लौट रहे युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से छह आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंदिर पर भंडारा कार्यक्रम के बाद सामान लेकर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोकने और मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर पिटाई की। पुलिस में शिकायत करने पर गांव में आना जाना बंद करने की धमकी दी। पुलिस ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काेतवाली सदर अंतर्गत ग्राम विघामहावत निवासी राकेश पुत्र प्यारेलाल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 30 जनवरी को गांव स्थित माता मंदिर पर एक समाज का भंडारा था। भंडारे के बाद रात करीब 8:30 बजे उसका पुत्र देशराज अपने साथी शिवचरन पुत्र खरगे संग गांव के प्रधान के ट्रैक्टर से सामान लेकर घर लौट रहा था। अभी वे गांव में पहुंचे थे, तभी बलवंत सिंह ने अपनी बाइक बीच रास्ते में लगा दी। विरोध करने पर बलवंत सिंह और कल्लू, राजन, लखन, प्रभु, निहाल लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर आए। गाली गलौज कर अपमानित किया और उसके पुत्र देशराज व शिवचरन की पिटाई कर दी। ट्रैक्टर की ट्राली में बैठे लोग चिल्लाए तो सभी आराेपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल-112 पर कॉल किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें