फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूसा भरने खेत पर गया युवक कुएं में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं के पास से निकलते समय असंतुलित होकर गिरा था कुएं में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर भूसा भरने के बाद पेड़ के नीचे छांव में खाना खाने के लिए जाते समय 28 वर्षीय श्रीपाल निवासी ग्राम खितवांस कुएं के पास से निकलते समय चक्कर खाकर उसमें गिर गया और पानी में डूब गया। परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अजय ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उसका भाई श्रीपाल घर के अन्य लोगों के साथ खेत पर भूसा भरने के लिए गया था। भूसा भरे जाने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे श्रीपाल खेत की मेड़ पर लगे महुआ के पेड़ के नीचे छांव में बैठकर खाना खाने के लिए जा रहा था। खेत पर बने कुआं के पास से निकलते समय श्रीपाल को चक्कर आ गए और वह असंतुलित होकर उसके अंदर गिर गया और पानी में डूब गया। खेत पर मौजूद परिजनों ने उसे कुए में गिरता देखा तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। पानी में डूबने से श्रीपाल अचेत हो गया था। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल काॅलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई अजय ने बताया कि उसके भाई को पूर्व से चक्कर आने की शिकायत थी। धूप में भूसा रखने के चलते चक्कर आ जाने से वह कुएं में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें