संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम पारौन में बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलसे युवक गनेश (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सोमवार को खेत पर काम करते समय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
मृतक के भाई ब्रगभान ने बताया कि सोमवार शाम गनेश अपने चचेरे भाई सुमित और मां जमुनाबाई के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गनेश खेत में खड़े एक पेड़ के नीचे चला गया। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।