संवाद न्यूज एजेंसी
रनगांव(मड़ावरा)। कस्बे में गुरुवार दोपहर एक बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौरई निवासी खुशाल चंद अहिरवार पुत्र चउदे अहिरवार मड़ावरा बाजार खरीदारी करने के बाद गांव वापस जा रहे थे। मड़ावरा ब्लॉक के पास एक दूसरी बाइक को ओवरटेक करने की चक्कर में बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में खुशाल चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।