ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। जिसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। जो इस देश की ताकत भी हैं। युवाओं में धारा को मोड़ने की भी ताकत होती है। युवा शक्ति से आह्वान करता हूं कि वे सब मिलकर जिले में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शत प्रतिशत जीत दिलाने का काम करें।
हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हम लोगों को आज से ही चुनाव प्रचार में लग जाना चाहिए। हमें प्रत्याशी का इंतजार न कर सिर्फ हमारे चुनाव चिन्ह कमल के फूल को ही प्रत्याशी मान कर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर देना चाहिए।
उन्होंने युवा मोर्चा से अपील की कि वे अभी से अपने मोहल्ले में अभियान चलाकर मतदाताओं के बीच पार्टी के निशान की बात करें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा ने कहा कि साथी अभी से आगामी चुनाव की तैयारियों हेतु जुट जाएं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, वरिष्ठ नेता अशोक साहू दाऊ, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री देवेंद्र राजपूत, अभिषेक सविता, राम जी कुशवाहा, पार्थ चौबे मौजूद रहे।