फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बार(ललितपुर)। बार थाना क्षेत्र के ग्राम बसतगुंवा निवासी युवक की खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बसतगुंवा निवासी देवेंद्र (19) पुत्र राम प्रसाद कुशवाहा बृहस्पतिवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान वह अन्ना जानवरों की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। देवेंद्र की मां खेत पर खाना देने पहुंची तो उसने बेटे को तारों में फंसा देखा तो उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

महिला की चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और लाठी डंडो से देवेंद्र को तारों से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था व अपने परिजनों के साथ खेती करके गुजर बसर करता था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें