फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसे में बरात जा रहे युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बरात जा रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत थाना बांदरी के ग्राम मुड़िया घुसाई निवासी सचिन सिंह (21) मंगलवार रात थाना मड़ावरा के पहाड़ी में गांव से आई बरात में शामिल होने आ रहा था। उसकी बाइक पर गांव का विश्वनाथ भी सवार था। ग्राम पहाड़ी-मदनपुर के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बुआ के पुत्र चंदन ने बताया कि सचिन तीन भाइयों में छोटा था और वह खेती किसानी करता था। वहीं सचिन के घायल साथी विश्वनाथ को उसके परिजन एमपी के सागर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें