फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक हुआ अचेत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन अंतर्गत ग्राम मादौंन के मजरा माताखेड़ा निवासी 40 वर्षीय अशोक सहरिया बुधवार को अचेत हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
मृतक की मां जानकी बाई ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका पुत्र अशोक घर से निकल गया था। रास्ते में वह एक जगह बैठ गया और अचेत होकर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव लेकर मेडिकल कॉलेज से चले गए व अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण परिजनों ने हार्ट अटैक से होना बताया है। यह भी बताया कि पहले भी दो बार उसे हार्ट अटैक आ चुका था। जिसकी दवा भी चल रही है। हालांकि अभी भी मौत के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें