फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में युवक की माैत जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में गल्ला मंडी के पास 30 वर्षीय संदीप का शव पड़ा मिला। वह गल्ला मंडी में मजदूरी करता था और करीब तीन-चार साल से अपने घर नहीं गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के पिता ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।
विज्ञापन

शहर की गल्ला मंडी के पास बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। शव की पहचान संदीप निवासी कस्बा राजघाट के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया बुधवार की शाम को उक्त युवक यहां घूमते दिखा था। सूचना पर मृतक का पिता शिवरतन मौके पर पहुंचा। शिवरतन ने बताया कि उसका पुत्र संदीप गल्ला मंडी में मजदूरी करता था और करीब तीन साल से घर नहीं आया था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मौत का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें