फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में गिरने से युवक की मौत परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/नाराहट। थाना नाराहट क्षेत्र में शिवम पाल (19) निवासी सौंरई, कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने नाराहट पुलिस पर मारपीट और खदेड़ने का आरोप लगाते हुए शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
परिजन थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। विरोध को देखते हुए करीब एक दर्जन थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पूरे मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो घंटे बाद प्रदर्शन शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शिवम के साथी सचिन और रागवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वे शिवम के साथ नाराहट क्षेत्र में नई बाइक खरीदने गए थे। रात को बाइक लेकर लौटते समय बरगौरा शंकरजी मंदिर के पास शौच क्रिया में रुके थे। तभी थाना नाराहट प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से आए। पुलिसकर्मियों ने उन पर बाइक चोरी और शराब पीने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस से बचने के लिए शिवम अंधेरे में भागा और पास के बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गया। पुलिस मौके से चली गई। साथी काफी देर तक शिवम का इंतजार करते रहे, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सुबह शिवम का शव कुएं से निकाला गया।
विज्ञापन

शिवम के साथी रागवेंद्र और सचिन ने अपने शरीर पर चोटें दिखाई। उन्होंने बताया कि यह चोटें शुक्रवार रात पुलिस द्वारा की गई पिटाई के दौरान लगीं। परिजन और साथी आरोप लगाते हैं कि अगर पुलिस को शिवम के लापता होने की सूचना तुरंत मिलती और तलाश होती, तो उसकी जान बच सकती थी। उनका कहना है कि कुएं में पानी अधिक नहीं था और गिरने के दौरान सिर में चोट लगने से मृत्यु हुई। थानाध्यक्ष पर लगाए आरोप : प्रदर्शनकारियों ने थाना अध्यक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि वह आम लोगों के प्रति अमर्यादित व्यवहार करती हैं। साथी युवकों ने बताया कि रात में जब वे शिवम की तलाश के लिए थाना गए तो उन्हें अभद्रता का सामना करना पड़ा और वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें