फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दोस्त के घर संदिग्ध हालात में छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जाखलौन। कस्बा जाखलौन में दोस्त के यहां आया युवक सोमवार की देर रात संदिग्ध हालात में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस पर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना जाखलौन के ग्राम देवगढ़ निवासी साजिद (32) पुत्र मुबीन सोमवार को अपने मित्र पप्पू के यहां गया था और देर रात में संदिग्ध हालात में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसके मित्र व आसपास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मित्र पप्पू ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर बताया कि साजिद छत पर सो रहा था और वहीं से नीचे गिर गया। घटना रात करीब सवा बजे की बताई गई है। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर मंगलवार को दोपहर बाद जाखलौन स्थित घटना स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के मामा मोहम्मद शरीफ ने बताया कि साजिद अपनी मां फरीदा के साथ ग्राम देवगढ़ में रहता था। जाखलौन निवासी उसका मित्र पप्पू मंसूरी व साजिद दोनों मिलकर काम करते थे। सोमवार को साजिद अपने मित्र पप्पू के यहां जाखलौन गया था। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि साजिद सोमवार को अपने मित्र पप्पू की छत से गिरा था। उसकी मौत किन कारणों से हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें