ललितपुर। बाइक की टक्कर से हाईवे पर हुई युवक की मौत और परिजनों के पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी रामरानी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 15 जुलाई को उसका पति रामदयाल ग्राम मसौरा खुर्द के पास गोशाला के समीप नेशनल हाईवे-44 सड़क को पैदल क्रॉस कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक शेखर कुर्मी निवासी मैरती थाना जाखलौन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसका पति घायल हो गया था और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत का मुकदमा बाइक चालक पर दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा की जांच की जा रही है।