तालबेहट (ललितपुर)। इस बार भी हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा हजरत सदन शाह की मजार पर चल रहे सलाना उर्स पर नगर के युवा गाजे बाजे के मध्य पैदल नूरानी चादर चढ़ाने ललितपुर गए।
विज्ञापन
तेज गर्मी के बीच दिन में ग्यारह बजे नगर के युवा पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से गाजे बाजे एवं डीजे की धुन पर युवाओं का जत्था नूरानी चादर चढ़ाने लगभग 40 किमी दूर पैदल चल कर ललितपुर पहुंचा।