फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छोटे भाई ने किया लाठी-डंडों से हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। छोटे भाई ने अपने साथियों संग मिलकर लाठी-डंडों से बड़े भाई पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। विवाद का कारण जमीन संबंधी बताया गया है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम भौंटा निवासी शक्ति ने बताया कि उसके पिता छलौने बरार (65) का अपने ही छोटे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को छलौने खेत पर लगे पेड़ से जानवरों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई अपने साथियों संग वहां पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हो गया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई छलौने पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए मारपीट कर दी। छलौने गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे। घायल पड़े छलौने को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शाम को इलाज के दौरान छलौने की मौत हो गई।
शक्ति के अनुसार विवाद दो एकड़ जमीन को लेकर था। यह जमीन उसकी दादी के नाम थी, जिसे उसके पिता के छोटे भाई ने अपने नाम करवा लिया था। इसका विरोध उसके पिता कर रहे थे। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने घटनास्थल पर की जांच पड़ताल
मारपीट में घायल छलौने की मौत होने की सूचना मिलने पर देर शाम को सीओ मड़ावरा केके मिश्रा थाना पुलिस के साथ ग्राम भौंटा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों और मृतक के परिजन से जानकारी ली।
-
दोनों भाइयों में जानवरों को पत्ती तोड़ने को लेकर विवाद और मारपीट हो गई थी। मारपीट में छलौने घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
केके मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें