फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवती की अचानक हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही ले गए शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सुबह नहाकर पूजा अर्चना करने और पिता को चाय पिलाने के बाद अचानक से नीलम (27) निवासी मोहल्ला तालाबपुरा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मृतका के भाई पवन ने बताया कि रविवार की रात को उसकी बहन स्वस्थ थी और घरवालों काे खाना खिलाया था। देर रात करीब 3 बजे उसने पैर में दर्द होने की शिकायत की तो घर पर रखी दर्द-बुखार की गोली खिलाई। जिसके बाद उसे आराम हो गया था। सुबह पिता को चाय बनाकर पिलाई। इसी बीच अचानक से उसकी हालत बिगड़ी तो वह उसे दिखाने के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां से चिकित्सकों ने नीलम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि युवती की मौत पर परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव लेकर घर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें