फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को बड़ी देवी मंदिर के पास चौबयाना टीला मैदान में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एकता टाइगर क्रिकेट क्लब व यंग पावर क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। इसमें यंग पावर क्रिकेट क्लब ने बाजी मारी।
टूर्नामेंट में टास जीतकर एकता टाइगर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग पावर क्रिकेट क्लब ने इसे आसानी हासिल कर लिया। इस तरह यंग पावर क्रिकेट क्लब ने फाइनल जीतकर पर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच यंग पावर क्रिकेट क्लब के अयाज खान को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभय कुमार चौबे, मो. शरीफ जावेद, जावेद वारसी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अभय कुमार ने कहा कि युवाओं को खेल में आगे आना चाहिए। टूर्नामेंट में निर्णायक सोनू, मोनू, संचालन मोहम्मद इकराम, मोहम्मद रिज्जू रहे। आयोजक टीम में गोलू, आनंद, मनीष, रोहित, इरफान आदि रहे।