फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के यहां रहकर कर रहा था अग्निवीर परीक्षा की तैयारी, घर से मामा के घर जाते समय रास्ते में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तेरई फाटक पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक कार की टक्कर से अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे बाइक चालक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा मजरा नगलयाना निवासी गुलशन (20) पुत्र सुरेंद्र कोतवाली तालबेहट के गांव तेरई मजरा टपरियन में अपने मामा के यहां रहकर अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार की शाम साढे़ पांच बजे वह तालबेहट से बाइक से अपने मामा अनुरुद्ध सिंह के यहां जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत की खबर सुनकर मां और बहन हुई बेसुध
सुरेंद्र की दो संतानों में गुलशन बड़ा था। उससे छोटी बहन है। गुलशन आईटीआई और स्नातक करने के बाद अग्निवीर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने मामा के यहां रहता था। गुलशन की मौत की खबर सुनकर नत्थीखेड़ा और टपरियन दोनों जगह कोहराम मच गया। हादसे की बात सुनकर मां और बहन बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें