फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर के बाहर लहूलुहान मिले युवक की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा ने अज्ञात लोगों पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर दरवाजे के पास लहूलुहान अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में मौत हो गई। मृतक के मामा ने अज्ञात लोगों द्वारा की गई मारपीट से घायल होने पर मौत होने का आरोप लगाया है।
कस्बा महरौनी निवासी ओमप्रकाश (32) पुत्र नंदलाल 5 सितंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर दरवाजे के समीप लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। यहां हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए।
विज्ञापन

रात को मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। परिजन शव लेकर ललितपुर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक ओमप्रकाश के मामा संतोष निवासी नेहरू नगर ने बताया कि 4 सितंबर की रात को ओमप्रकाश खाना खाकर बाहर निकल गया था।
विज्ञापन

5 सितंबर की सुबह जब उसकी छोटी बहन आरती उठी और दरवाजा खोला तो घर के बाहर दरवाजे के समीप ओमप्रकाश लहूलुहान हालत में औंधे मुंह पड़ा था। जिसे अस्पताल ले जाया गया और झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा ने अज्ञात लोगों के द्वारा की गई मारपीट से घायल होने के चलते मौत हो जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें