फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पति से विवाद के बाद बांध के पंप हाउस पर पहुंची महिला की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ कोतवाल के दो घंटे समझाने के बाद हुई शांत, मायके वालों को बुलाकर किया उनके सुपुर्द
विज्ञापन

पति से झगड़कर वहां पहुंच गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंद सागर बांध पर सलूस के पास निर्मित पंप हाउस पर पानी गिरने के दौरान एक महिला के बैठे होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। सीओ सदर व शहर कोतवाल के करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला वहां से वापस हुई। पुलिस ने मायके वालों को कोतवाली बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला गोविंद सागर बांध पर पहुंची थी।
बुधवार की दोपहर गोविंद सागर बांध पर सलूस के पास निर्मित पंप हाउस पर पानी गिरते समय एक महिला लेटी हुई वहां से गुजरने वाले राहगीरों को दिखाई दी। राहगीर ने इसकी सूचना गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी साजेश कुमार को दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कारण पूछा तो वह कुछ भी नहीं बोली। इसके बाद चौकी प्रभारी ने सीओ सदर अभय नारायण राय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सीओ व शहर कोतवाल महिला पुलिस कर्मियाें के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ सदर ने काफी देर तक महिला को समझाया। लेेकिन वह यहां से हटने को तैयार नहीं हो रही थी। करीब दो घंटे तक पुलिस के समझाने पर महिला शांत हुई और अपना नाम, पता व बांध पर आने का कारण बताया। महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर कोतवाली पहुंची। यहां महिला के मायके पक्ष को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण ने बताया कि बुधवार को महिला अपने पति के साथ सीतापाठ के पास स्थित एक मंदिर में आई थी। यहां उसका पति से वाद-विवाद हो गया तो पति महिला को मंदिर में छोड़कर चला गया था। जिसके बाद महिला गोविंद सागर बांध पर बने पंप हाउस पर पहुंच गई थी। महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया और मायके पक्ष को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें