फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दृष्टिबाधित युवती को सीएचसी में छोड़कर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह बाद ले जाने की बात कहकर गया, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


ललितपुर। बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिए आया एक युवक दृष्टिबाधित युवती को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने युवती से पूछताछ की और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएचसी परिसर में एक दृष्टिबाधित युवती रोती हुई बैठी मिली। चिकित्सा अधीक्षक व स्टाफ ने युवती को पानी पिलाया और खाने के लिए बिस्किट व नमकीन दिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह लंबे समय से ग्राम सलैया निवासी काशीराम के साथ इंदौर में रह रही थी और उसी के साथ यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह करीब तीन-चार घंटे से सीएचसी में बैठी है। काशीराम उसे छह माह बाद वापस ले जाने की बात कहकर वहां छोड़ गया। युवती ने अपना नाम सुरभि और पता ग्राम महोली बताया।
चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें