फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तेज रफ्तार बाइक ने खेत पर जाते समय युवक को टक्कर मार दी। यहां से भागते समय आगे कुछ दूरी एक महिला को भी टक्कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी मोतीलाल (27) बृहस्पतिवार की रात पैदल अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में बाइक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक लेकर तेजी से भागने लगा तो आगे सड़क किनारे जा रही गांव की गिरजा (40) पत्नी बाबूलाल को टक्कर मार दी। वह भी गंभीर घायल हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मोतीलाल की मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें