ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी हल्काई कुशवाहा (30) पुत्र घनश्याम कुशवाहा की पत्नी अपने बच्चों के साथ करीब 15 दिन पूर्व मायके ग्राम रघुनाथपुरा गई थी। वह शराब के नशे का आदी था और बीते बृहस्पतिवार की रात को वह घर में सोने चला गया, अगले दिन जब वह दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकला, तो अन्य परिवारजनों व मोहल्ले वालों ने उसे बुलाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो उसका शव कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी से लटक रहा था। जिस पर परिजनों ने इसकी जानकारी महरौनी पुलिस को दी और पत्नी को मायके में सूचना पहुंचाई। महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।