फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी राजेश (28) पुत्र सुजान सिंह लोधी ने बीते रोज बृहस्पतिवार की देर शाम को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले वह पत्नी को दवा व घरेलू सामान लेकर शहर से लौटा था। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी राजेश लोधी बीते रोज बृहस्पतिवार को सुबह पत्नी की श्वांस की दवा एवं अन्य घरेलू सामान लेने के लिए शहर गया था, जहां से शाम को करीब चार बजे घर लौटा और गांव में जाकर उसने शराब पी। घर आने पर वह अपने कमरे में चला गया, जहां उसकी कमरे में टिन शेड के लोहे के एंगल पर फंदा बनाकर उस पर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उसके चाचा सुखपाल कमरे में अपना मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजे खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब परिजनों ने शेड पर चढ़कर टीनशेड को निकाला तो अंदर राजेश का शव लोहे के एंगल पर रस्सी से लटक रहा था।
परिजनों ने इसकी जानकारी थाना बार पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा सुखपाल ने बताया कि उसका भतीजा राजेश शराब के नशे में घर आया था और कुछ देर घर के बाहर दरवाजे पर बैठकर नमकीन खाता रहा, फिर अंदर जाकर फांसी लगा दी। उसने यह कदम किस वजह से उठाया इसकी जानकारी नहीं है। वह दूसरों के खेत ठेका पर लेकर खेती बाड़ी करता था और उसके नाम दो एकड़ जमीन है। मृतक का एक बेटा है और उसकी दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें