फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवा उद्यमी योजना से लघु उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के तहत उद्यमी को दिया जाएगा पांच लाख का ब्याज रहित ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए शासन ने युवा उद्यमी योजना को लागू किया है। इससे छोटे कुटीर उद्योगों को सहायता मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा।
जनपद में लघु उद्योगों की स्थापना के लिए युवा उद्यमी योजना काफी सहायक सिद्ध होगी। यहां पर आर्थिक संसाधन के अभाव में कई उद्योग बंद हो चुके हैं। इनमें तालबेहट का कढ़ाई उद्योग, जखौरा का पीतल के खिलौने का कारोबार, साथ ही आम घरों में बनने वाले जरी सिल्क उद्योग शामिल हैं। कारीगर आधुनिक मशीनें आर्थिक कमजोरी के कारण क्रय नहीं कर पा रहे थे, पुरानी तकनीक से निर्माण करने में लागत अधिक आ रही थी। इसके अलावा यहां पर फर्नीचर निर्माण का कारोबार भी बंद हो गया है। क्योंकि आधुनिक मशीनों के उपयोग से कम लागत का फर्नीचर बाजार में उपलब्ध है। युवा उद्यमी योजना से इन सभी कार्य को करने की इच्छा रखने वाले कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष 700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी को पांच लाख रुपये की धनराशि ऋण के रूप में दी जाएगी। इसे आसान किश्तों में चार वर्ष में अदा करना होगा। इसके लिए आवेदक को जो उद्यम वह लगाना चाह रहा है, उसका दक्षता प्रमाणपत्र भी लगना होगा। साथ ही ऋण की रकम अदा होने पर वह अगर उद्यम को बढ़ाना चाहता है, तो उसे दस लाख व उसके बाद उससे अधिक ऋण इस योजना के तहत दिया जा सकता है।
विज्ञापन


वर्जन
जनपद में युवा उद्यमी बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। जनपद के सात सौ युवाओं को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ दिया जाएगा। योजना की विशेष बात यह है कि इसमें बिना ब्याज का ऋण दिया जाएगा। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना है।
-अत्तहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें