फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर के ग्राम मड़वारी के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाजार से घर लौट रहे 23 वर्षीय पवन निवासी ग्राम देवरी राजघाट (कोतवाली सदर) की बाइक को ग्राम मड़वारी के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात पवन बाजार से अपने घर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम मड़वारी के पास पहुंचा, तेज गति से आ रही टैक्सी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें