फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम अतिक्रमण हटाओ ये लगा लेंगे.. क्या हम इस तरह शहर संवारेंगे

विज्ञापन
महावीर प्याऊ के पास लगा अतिक्रमण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में सड़क किनारे का अतिक्रमण लाइलाज साबित हो रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा हटाने के बाद भी अतिक्रमणकारी पुन: उसी स्थान पर काबिज हो जाते हैं। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान का मतलब नहीं निकल पा रहा है। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों में पांच से छह फिट आगे तक सामान सजाए हैं।
विज्ञापन

शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन नए बाजार विकसित नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण तमाम लोग सड़क किनारे अपना रोजगार चलाते हैं, जो अब परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। विशेषकर, शहर की यातायात बिगड़ती जा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर रामराजा मंदिर तक जगह-जगह सड़क किनारे सब्जी की दुकानें संचालित होती हैं। वहीं, फल बाजार भी सड़क किनारे चलाया जा रहा है। घंटाघर से सावरकरचौक तक वन-वे पर जगह-जगह ठेले खड़े होते हैं। कोई फल बेच रहा है तो कोई अन्य कारोबार कर रहा है। सुपर मार्केट में अतिक्रमण देेखते ही बनता है।
पुराने सदर कांटे के आसपास भी सड़क पर ठेले वाली दुकानें सजी हैं। बीते दिनों बीएसए कार्यालय के आसपास, पानी की बड़ी टंकी के पास मांस बाजार को हटाया गया था लेकिन, यहां पूर्व की भांति अतिक्रमण सज गया है। नदीपार भी जगह- जगह अतिक्रमण है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने नगर पालिका के सहयोग से चार दुकानों को ढहाया था। अब एक बार फिर नगर पालिका परिषद अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करा रही है, जिससे अतिक्रमणकारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

फुटपाथियों को हटाने से पहले व्यवस्थित किया जाए। कई बार प्रशासन से सब्जी मंडी का स्थान खाली कराने की मांग की गई, लेकिन सब्जी मंडी खाली नहीं कराई जा सकी। यदि इसे खाली करा दिया जाए तो फुटपाथियों को उस जगह दुकानें लगाने का मौका मिल जाएगा।
- ओमप्रकाश
नगर पालिका पहले अतिक्रमण चिह्नित कर संबंधितों को नोटिस जारी करे। इसके उपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो। वरना, अतिक्रमण हटाने के दौरान अन्य दुकानदारों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
- दीपक सिंघई, भाजपा नगर उपाध्यक्ष
अतिक्रमण हटाने से पहले फुटपाथियों को व्यवस्थित करना जरूरी है। इसके उपरांत यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। अब तक की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
- अमित कटारे
शहर में घंटाघर से आजाद चौक तक मुख्य सड़क है और इसी के इर्दगिर्द बाजार है। अन्य जगह बड़ा बाजार स्थापित नहीं हो सका है। इस कारण मुख्य सड़क से सटे बाजार में भीड़भाड़ बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण होने से समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। नगर पालिका को योजनाबद्घ तरीके से अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। वरना, अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई दुकानदारों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है।
- अजय जैन
अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई जा रही है। इसमें सूचित किया जा रहा है कि होली पर्व के उपरांत अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने का हर्जाना वसूला जाएगा, इसलिए वह स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें।
- डा. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

बीएसए कार्यालय के पास रखे खोखे- फोटो : LALITPUR

दुकानों के बाहर सड़क किनारे रखा सामान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें